हिलेरी डफ ने रचाई मंगेतर मैथ्यू कोमा संग शादी

हिलेरी डफ ने रचाई मंगेतर मैथ्यू कोमा संग शादी
हॉलीवुड अभिनेत्री और सिंगर हिलेरी डफ ने बीते शनिवार को अपने मंगेतर मैथ्यू कोमा से शादी कर ली. दोनों एक दूसरे को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे थे और खबर है की ये शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई जहाँ सिर्फ दोनों के कुछ करीबी लोग और परिवार के सदस्य ही मौजूद थे.

बता दें की मैथ्यू भी एक संगीतकार हैं और वे और हिलेरी एक दूसरे को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे थे. दोनों 2017 में पहली बार मिले और मई 2018 में दोनों ने इस बात की घोषणा की थी की वे माता - पिता बनने वाले हैं. अक्टूबर में दोनों की ज़िन्दगी में एक नन्ही पारी भी आई और इस साल मई में दोनों ने सगाई कर ली थी.

आखिर दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का फैसला किया और लॉस एंजेल्स स्थित अपने घर पर ही शादी कर ली. जिसका रिसेप्शन भी वहीँ रखा गया. हिलेरी ने शादी की तस्वीरें फैन्स के साथ इन्स्टाग्राम पर साझा की. देखिये -

View this post on Instagram

This.

A post shared by Hilary Duff (@hilaryduff) on



हिलेरी डफ डिज्नी के टीवी शो 'लिजी म्कग्वायर' में अपने किरदार लिज़ी के लिए काफी मशहूर हैं. वे इस साल हमें डेनियल फर्रंड्स की हॉरर फिल्म 'द हौंटिंग ऑफ़ शैरन स्टेट' में नज़र आई थी जिसके बाद से उन्होंने अब तक कोई फिल्म साइन नहीं की है.

End of content

No more pages to load