लियम हेम्स्वर्थ और माइली सायरस का शादी के एक साल बाद तलाक

लियम हेम्स्वर्थ और माइली सायरस का शादी के एक साल बाद तलाक
लियम हेम्स्वर्थ एंड माइली सायरस एक दूसरे को लम्बे समय तक डेट करने के बाद पिछले साल 23 दिसम्बर को शादी के बंधन में बंध गए थे और ठीक एक साल बाद ही दोनों का तलाक भी हो गया है. जी हाँ, हाल ही में माइली और लियम के वकीलों द्वारा डाइवोर्स सेटलमेंट फाइनल हो गयी है.

गौरतलब है लियाम और माइली शादी के 7 महीने बाद अगस्त 2010 में ही ही अलग हो गए थे और तलाक की अर्जी भी दे दी थी मगर तलाक फाइनल होने में लम्बा समय लग गया और शादी के ठीक एक साल बाद ही तलाक भी फाइनल हो गया.

दोनों ने अलग होने की वजह अपने - अपने करियर पर ध्यान देने को बताया था. फिलहाल माइली ऑस्ट्रेलियाई सिंगर कोडी सिम्पसन और लियम अभिनेत्री मैडिसन ब्राउन को डेट कर रहे हैं. माइली और लियम पहली बार उनकी फिल्म 'द लास्ट सौंग' के सेट पर मिले थे और तब से एक दूसरे को डेट कर रहे थे.

End of content

No more pages to load