'डेडपूल 3 की तयारी चल रही है' - रायन रेनॉल्ड्स

'डेडपूल 3 की तयारी चल रही है' - रायन रेनॉल्ड्स
हॉलीवुड की मजेदार सुपर हीरो-एक्शन फिल्म फ्रैंचाइज़ी 'डेडपूल' की पहली और दूसरी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और फैन्स को दोनों ही फ़िल्में बेहद पसंद आई है. ये फ़िल्में हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 'आर' रेटेड फिल्मों में से हैं जो की इसके लिए दर्शकों की दीवानगी बयान करता है.

फैन्स अब डेडपूल 3 का इंतज़ार कर रहे हैं और आप भी अगर जानना चाह रहे हैं की फिल्म किस स्टेज पर है तो बता दें की डेडपूल 3 पर फिलहाल काम जारी है. रायन रेनॉल्ड्स ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया. उन्होंने कहा "अभी हम पूरी टंके साथ फिल्म पर काम कर रहे हैं और अब हम मार्वल के साथ हैं".

बता दें की कुछ दिन पहले ही रायन ने मार्वल स्टूडियोज़ से एक तस्वीर साझा की थी जिसके बाद ये बात सामने आई थी की डेडपूल मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा बन सकता है जो की मार्वल के फैन्स के एक बड़ी खुशखबरी है. देखिये -



फिलहाल मार्वल की आगामी फिल्म है 'ब्लैक विडो' जिसमे फिर एक बार स्कारलेट जॉनसन हमें नताशा रोमानौफ के किरदार में दिखेंगी और साथ ही रॉबर्ट डाउनी जूनियर भी आयरन मैन/टोनी स्टार्क के रूप में दिखेंगे. यह फिल्म 30 अप्रैल 2020 को भारत में और 1 मई 2020 को दुनियाभर में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load