रोंगटे खड़े कर देगा 'ए क्वाइट प्लेस 2' का ट्रेलर

रोंगटे खड़े कर देगा 'ए क्वाइट प्लेस 2' का ट्रेलर
2018 में रिलीज़ हुई हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'ए क्वाइट प्लेस' को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था जिसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने इसके सीक्वल की घोषणा की थी जिसका टाइटल है 'ए क्वाइट प्लेस 2'. इसे भी पिछली फिल्म का निर्देशन करने वाले अभिनेता/निर्देशक जॉन क्रसिंसकी ने ही डायरेक्ट किया है और फिल्म का ट्रेलर भी अब जारी हो गया है.

पिछली फिल्म की कहानी इस फिल्म में आगे बढती है और अपने पति के दुनिया से जाने के बाद ईव्लिन (एमिली ब्लंट) अपने बच्चों के साथ आगे ता सफ़र शुरु करती है. दुनिया में आवाज़ सुन कर इंसानों का क़त्ल करने वाले राक्षसों ने इस काम की शुरुआत कैसे की और अब ईव्लिन और उसके परिवार के आगामी सफ़र में क्या होता है दोनों ही चीज़ें इस फिल्म का ट्रेलर में देखने को मिलती हैं. ट्रेलर हॉरर और थ्रिल से भरा है जिसे देख कर लगता है की ये सीक्वल पिछली फिल्म से भी ज्यादा खतरनाक होने वाला है. एमिली ब्लंट ने इन्स्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर साझा किया. देखिये -



'ए क्वाइट प्लेस 2' के निर्माता हैं माइकल बे, एंड्रू फॉर्म, ब्रैड फुल्लर और जॉन क्रसिंसकी. फिल्म में एमिली ब्लंट के साथ मिलीसेंट सिमंड्स, नोआह जयुप, सिलियाँ मर्फी और जिमोन हुन्ज़ु भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. जॉन क्रसिंसकी के निर्देशन में ये फिल्म 20 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load