रॉबर्ट पैटीनसन की 'बैटमैन' की शूटिंग शुरु!

रॉबर्ट पैटीनसन की 'बैटमैन' की शूटिंग शुरु!
बैटमैन फिल्म फ्रैंचाइज़ी की फिल्म 'द डार्क नाइट' डीसी कॉमिक्स के सुपर हीरो पर आधारित पहली फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1 बिलियन डॉलर्स से ज्यादा की कमाई की थी. अब इतने साल के बाद फैन्स को उनका फेवरेट सुपरहीरो बैटमैन एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आने वाला है और इस बार बैटमैन के रूप में हमें नज़र आएँगे 'ट्वाईलाईट' फेम एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन.

फैन्स के लिए अब फिल्म से जुडी एक और खुशखबरी आ रही है और वो ये की 2021 में रिलीज़ होने वाली इस बैटमैन फिल्म की शूटिंग भी आखिरकार शुरु हो चुकी है. जी हाँ, हाल ही में खबर आई है की फिल्म के निर्देशक मैट रीव्स ने फिल्म पर काम शुरु कर दिया है. पिछले साल ये घोषणा हुई थी की फिल्म दिसम्बर 2019 से शुरु होगी मगर कुछ कारणों से ये आगे बढ़ गयी और अब हाल ही में फिल्म की शूटिंग ह्सुरु हुई है.

बता दें की इस फिल्म में रॉबर्ट पैटिनसन के साथ हमें एंडी सेर्किंस, ज़ो क्रवित्ज़, कोलिन फैरल, पीटर सर्स्गार्ड, जॉन तुरतुर्रो, जेफ्फ्री राईट, जेमी लॉसन और भी कई कलाकार अहम् भूमिकाओं में नज़र आएँगे. मैट रीव्स द्वारा निर्देशित ये फिल्म डीसी की अब तक की फिल्मों से अलग होगी और इसमें वकीन फ़ीनिक्स का जोकर या मर्गट रॉबी की 'हार्ली कक्विन' नज़र नहीं आएँगे. ये फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load