रॉबर्ट डाउनी जूनियर की 'डूलिटल' इस दिन होगी भारत में रिलीज़

रॉबर्ट डाउनी जूनियर की 'डूलिटल' इस दिन होगी भारत में रिलीज़
मार्वल की "अवेंजर्स: एन्डगेम" में अपने सुपरहीरो किरदार आयरन मैन को अलविदा कहने के बाद रॉबर्ट डाउनी जूनियर हमें कई साल के बाद एक अलग किरदार में दिखेंगे स्टीफन गघन की आगामी एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म "डूलिटल" में. इस फिल्म में रॉबर्ट "डॉक्टर डूलिटल" के किरदार में नज़र आने वाले हैं जो की जानवारों से संवाद करने की क्षमता रखता है.

फिल्म का ट्रेलर भी जारी हो चुका है जिसमे एक मशहूर और संकी डॉक्टर डूलिटल के रूप में रॉबर्ट और उसके जानवर दोस्तों की कहानी को काफी पसंद भी किया जा रहा है. आप भी अगर ये फिल्म फिल्म देखने के लिए उत्सुक हैं तो बता दें की फिल्म की की भारत में रिलीज़ डेट जारी हो चुकी है और ये फिल्म 17 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है. देखिये फिल्म का हिंदी ट्रेलर -



डूलिटल में रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ हैरी कोलेट, अंटोनियो बन्देरस, माइकल शीन, जेस्सी बकली, राल्फ इनेसन, एंटन एन्डरसन, कसिया स्मटनिआक और कारमेल लानीआडो भी अहम् किरदारों में दिखेंगे और एमा थॉम्पसन, रमी मालेक, जॉन सीना, कुमैल नन्जिआनि, ओक्टाविया स्पेंसर, टॉम हॉलैंड, क्रैग रॉबिनसन, राप्ल्ह फ़िएन्नेस, सिलिना गोमेज़, और भी कलाकार जानकारों की अव्वाज़ बने हैं. डूलिटल 17 जनवरी को भारत में अंग्रेजी और हिंदी में रिलीज़ होगी

End of content

No more pages to load