हॉलीवुड तक पहुंची शोक की लहर, जॉन सीना ने सुशांत की मौत पर जताया दुःख

हॉलीवुड तक पहुंची शोक की लहर, जॉन सीना ने सुशांत की मौत पर जताया दुःख
सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को बांद्रा में अपने घर में आत्महत्या कर ली थी| इसके बाद सारे बॉलीवुड में शोक की लहर फ़ैल गयी हैं | बॉलीवुड की हस्तियों के साथ साथ देश की खेल जगत की हस्तियों ने भी सुशांत के निधन पर दुःख जताया हैं अब उनकी मौत पर जॉन सीना ने भी दुःख जताया है|

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर सुनकर पर सभी लोग हैरान और गमजदा हैं| इस कोरोना महामारी के समय भी लाखो लोग सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर दुःख जाता रहे हैं| फैन्स के इलावा उनके को- एक्टर भी उनकी मौत से बहुत दुखी है|

जॉन सीना जो की एक जाने माने रेसलर, मॉडल और एक्टर हैं ने सुशांत सिंह की मौत पर दुःख जताया हैं| अपने इन्सटाग्राम पर जॉन शीना ने सुशांत की तस्वीर पोस्ट की हैं| जॉन सीना इस पोस्ट पर सुशांत के फैन्स भी रिएक्शन दे रहे है|



यह पहला मौका नहीं है जब जॉन सेना ने बॉलीवुड से सम्बंधित कोई पोस्ट किया हो| इससे पहले भी वो मशहूर बॉलीवुड एक्टर इरफ़ान खान और ऋषि कपूर के निधन पर शोक जाता चुके है| उन्होंने सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत को श्रधांजली दी| इससे पहले जॉन सेना बॉलीवुड एक्टर्स शाहरुख़ खान के साथ अपनी फोट सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं|

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने सफल टीवी कैरिएर के बाद बॉलीवुड में 'काई पो चे ' से डेब्यू किया था| इसके बाद पीके, एम. एस धोनी में उनके किरदार को बहुत पसंद किया गया था|

End of content

No more pages to load