कोविड-19 से जंग लड़ रहे अपने इस दोस्त का साथ देने आई जेनिफर एनिस्टन

कोविड-19 से जंग लड़ रहे अपने इस दोस्त का साथ देने आई जेनिफर एनिस्टन
हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन ने अपने चाहने वालों को मास्क पहनने का आग्रह देते हुए, अपने दोस्त केविन के बारे में उनको जानकारी दी है| अभिनेत्री का दोस्त इस समय COVID-19 से जंग लड़ रहा है, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर उसकी एक तस्वीर के द्वारा लोगों को अपना ध्यान रखने की सलाह दी है| जेनिफर की इस पोस्ट पर उनके फैन्स अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं|

जेनिफर एनिस्टन ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,"यह हमारा दोस्त केविन है। पूरी तरह से स्वस्थ, इनको किसी भी प्रकार की कोई हेल्थ प्रोब्लम नही है और फिर भी यह कोरोना से संक्रमित है''। अभिनेत्री के फैन्स उनके दोस्त के स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं| देखिये -



कुछ समय पहले जेनिफर ने लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित करते हुए, अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी| जिसको सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था और उनके आग्रह का लोगों ने पालन भी किया था|

End of content

No more pages to load