माँ बनने वाली हैं पॉप सिंगर निकी मिनाज, शेयर की तस्वीरें

माँ बनने वाली हैं पॉप सिंगर निकी मिनाज, शेयर की तस्वीरें
मशहूर गायिका, मॉडल और अभिनेत्री निकी मिनाज माँ बन्ने वाली हैं और अपने पहले बच्चे के लिए काफी उत्सुक लग रहीं हैं| उन्की ख़ुशी सातवे आसमान पर है जो कि उनके इन्स्टाग्राम पोस्ट्स द्वारा साफ़ झलक रहा है|

निकी ने अपने इन्स्टाग्राम पर अपनी प्रेगनेंसी वाली तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "प्यार, शादी, बेबी कैरिज! मै उत्सुकता और ख़ुशी से फूले नहीं समां रही हूँ| आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद|" देखिये निकी का बेबी बम्प वाला लुक -



बता दें की निकी को बार्बी गुड़िया बहुत पसंद आतीं हैं| बचपन से ही उन्हें गुडियों जैसे सजना संवारना पसंद है और उनका बार्बिज़ के प्रति यह प्यार उनके फोटो में देखा जा सकता है| अगर उनके आजीविका कि बात की जाये तो इस दौरान उन्होंने कोई प्रोजेक्ट पर काम न करके कुछ समय अपना ख्याल रखने का सोचा है|

End of content

No more pages to load