कैटी पेरी और ऑरलैंडो ब्लूम नन्हें मेंहमान के लिए उत्सुक नज़र आए

कैटी पेरी और ऑरलैंडो ब्लूम नन्हें मेंहमान के लिए उत्सुक नज़र आए
कैटी पेरी और उनके मंगेतर ऑरलैंडो ब्लूम ने अपने शादी समाहरोह को भूलते हुए आने वाले नन्हे मेहमान का स्वागत करने का फ़ैसला लिया है। लंबे समय तक संबंध में रहने वाले इस जोड़े ने 2019 में शादी करने की योजना बनाई थी, परन्तु कुछ कारणों की वजह से इसको 2020 तक बढ़ा दिया गया। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 संकट के कारण, इस जोड़े ने अपनी शादी की योजना को रोक दिया।

खबरों की माने तो यह दंपति लगभग 150 मेहमानों के साथ जापान में एक जबरदस्त शादी समाहरोह करने वाला था। कैटी इसके लिए काफी उत्साहित नजर आ रही थी| हालांकि सभी लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस प्रोग्राम को स्थगित करने का निर्णय लिया है| इस समय दोनों सारा ध्यान अपने आने वाले बच्चे के उपर लगाना चाहते हैं|

इस समय कैटी एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के लिए अपने खाने-पिने का खूब ध्यान रख रही हैं, यह अभिनेत्री का पहला बच्चा होगा, जबकि ब्लूम का यह दूसरा बच्चा होगा, पहला बच्चा उनकी पूर्व पत्नी मिरांडा के साथ हुआ था|

End of content

No more pages to load