टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन को मिली इस देश की नागरिकता

टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन को मिली इस देश की नागरिकता
हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन हाल ही में आधिकारिक तौर पर ग्रीक नागरिक बन गए हैं। इस बात की जानकारी उनके दोस्त मित्सोटाकिस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लोगों के साथ साझा की है| उनके फैन्स इस खबर के सोशल मीडिया पर आते ही काफी खुश नजर आ रहे हैं|

इस तस्वीर में मित्सोटाकिस और उनकी पत्नी मारेवा ग्रेबोस्की, टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन अपने पासपोर्ट के साथ एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं| देखिये पोस्ट -



हॉलीवुड के इस प्रेमी जोड़े को ग्रीस में अनेक बार अपनी छुट्टियां बिताते और मस्ती करते हुए देखा गया है| एंटीप्रॉस द्वीप पर अपने घर में अक्सर दोनों समय बिताते हुए नजर आए हैं|

End of content

No more pages to load