ब्रिटिश फिल्म अभिनेता इदरीस एल्बा को बहुत जल्द लोकप्रिय जासूसी ड्रामा फिल्म 'लूथर' में दर्शकों को एंटरटेन नज़र आ सकते हैं। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता ने खुद इस बात की जानकारी लोगों के साथ साझा की है| इस खबर के सामने आते ही इदरीस के फैन्स फिल्म के प्रति काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं|
नील क्रॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एल्बा को जॉन लूथर की भूमिका में देखा जा सकता है, जो कि हत्या के मामलों को सुलझाने के लिए एक प्रतिभाशाली जासूस माना जाता है| 'लूथर' सीरिज़ 2019 में अपने पांच सीज़न पूरे कर चुकी है| इसके अलगे सीजन का हॉलीवुड सिनेमा प्रेमी काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे और अब ये सुनने के बाद की इस सीरीज के बाद अब लुठेर पर फिल्म भी बनने वाली है फैन्स की जिज्ञासा और ज्यादा बढ़ गई है|
इदरीस एल्बा को आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'Cats' में देखा गया था, इसमें उनके किरदार को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था| अभिनेता के फैन्स उनके आने वाले फ़िल्मी प्रोजेक्ट्स का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|
हॉलीवुड फिल्म 'लूथर' में दर्शकों का मनोरंजन करता नज़र आएगा यह अभिनेता
Tuesday, August 04, 2020


