इस वजह से हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ ने बेटी का नाम' रोज इंडिया' रखा

इस वजह से हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ ने बेटी का नाम' रोज इंडिया' रखा
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ हॉलीवुड फिल्म एक्सट्रैक्शन में नजर आए हॉलीवुड एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ का भारत से पुराना नाता है| आज वह 11 अगस्त को अपना 37वां बर्थडे मना रहे हैं, बहुत कम लोगों को पता है कि क्रिस की बेटी का नाम इंडिया है| इस नाम के पीछे बहुत पुरानी कहनी जिसके बारे में हम आपको बताएगें| हाल ही में रणदीप ने भी क्रिस हेम्सवर्थ को इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है|

एक बार अपनी किसी फिल्म का प्रमोशन के दौरान क्रिस ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया था कि उनकी पत्नी एल्सा पैटेकी ने इंडिया यानी भारत में काफी समय बिताया है और इसी कारण से उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी इंडिया रख दिया था| अगर क्रिस की पत्नी एल्सा की बात करें तो वह पेशे से एक मॉडल और एक्टर हैं| इन दोनों की इंडिया के अलावा साशा और त्र‍िस्तन दो और बेटियां हैं| देखिये रणदीप की पोस्ट -



क्रिस का भारत देश से अच्छा लगाव रहा है, उन्होंने एक्सट्रैक्शन मूवी की शूटिंग के वक्त अहमदाबाद और मुंबई में काफी समय बिताया है| इसके अलावा क्रिस ने एक बार पत्रकारों से यह भी बोला था कि, "मेरे पास वहां के लोगों के साथ हुई बातचीत की अच्छी यादें है, भारत में शूटिंग करने का असली मजा आता था, मैंने आज तक कभी भारत जैसा शूट नहीं किया है| अभिनेता के फैन्स उनके आने वाले फ़िल्मी प्रोजेक्ट का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load