शेरन स्टोन की बहन भी हुई इस जानलेवा बीमारी का शिकार

शेरन स्टोन की बहन भी हुई इस जानलेवा बीमारी का शिकार
हॉलीवुड अदाकारा शेरोन स्टोन की बहन हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर लोगों के साथ साझा की है| उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उनकी बहन केली कोविड-19 से ग्रसित हैं| शेरोन ने इसके लिए उन सभी लोगों को जिम्मेदार ठहराया है जो इस बीमारी के संक्रमण से बचने के लिए मास्क नहीं पहनते हैं।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एकांत कमरे की तस्वीर शेयर की है, इसमें एक बड़ी पीली ट्यूब है और कुछ डॉक्टर्स को देखा जा सकता है| उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, " मेरी बहन केली, जिसके पास पहले से ही ल्यूपस है, अब वह कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं। यह उसका अस्पताल का कमरा है, जिसमें उनको रखा गया है"| देखिये -



शेरन स्टोन ने एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों को कहा कि, "कृपया उन लोगों के लिए जिन्हें आप प्यार करते हैं, टेस्ट करवाएं और मास्क का अधिक से अधिक उपयोग करें| मांग हर कोई मास्क पहनता है। आप कभी भी ऐसा महसूस नहीं करते हैं। मैं आपसे वादा करती हूँ"| उनके द्वारा दिए गए संदेश को लोग सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं|

End of content

No more pages to load