अभिनेत्री एना डी आरमास ने जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड को दिया ये गिफ्ट

अभिनेत्री एना डी आरमास ने जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड को दिया ये गिफ्ट
हॉलीवुड अदाकारा एना डी अरामास और बेन एफ्लेक के प्यार के चर्चे इस समय जोरों पर हैं और अगर दुनिया इन दोनों के बारे में कुछ गलत बोलती है तो इस लव बर्ड को कुछ फर्क नही पड़ता है| हाल ही में एना ने अपने प्रेमी के साथ की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं | दोनों की इस तस्वीर को सोशल मीडिया यूज़र द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

फिल्म 'बैटमैन' अभिनेता बेन एफ्लेक ने हाल ही में अपना 48 वां जन्मदिन मनाया है| इस दिन को खास बनाने के उनकी प्रेमिका ने एक मोनोक्रोम फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की है जिसको यूज़र की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं | देखिये -

View this post on Instagram

💕

A post shared by A N A D E A R M A S (@ana_d_armas) on



फिल्म 'डीप वाटर' में एक साथ भूमिका निभाने के तुरंत बाद दोनों ने डेटिंग करना शुरू कर दिया था| इसी साल मई में दंपति ने अपने रिश्ते को लोगों के सामने आधिकारिक घोषित कर दिया था| बेन ने रिश्ता जोड़ने से पहले ही अभिनेत्री को अपने तीन बच्चों - वायलेट, सेराफीना और सैम से मिलवा दिया था जो उनकी पूर्व पत्नी जेनिफर गार्नर से हुए थे |

End of content

No more pages to load