हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफ़र नोलन की आगामी फिल्म "टेनेट" के आखिरी ट्रेलर को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है| कुछ समय पहले तक दुनियाभर में कोरोनाकाल के चलते मॉल, सिनेमाघर जैसे सामूहिक स्थानों को बंद रखा गया था पर जहाँ कहीं भी हालत सामान्य होते दिख रहे हैं वहाँ पर धीरे-धीरे लॉकडाउन खोला जा रहा है| ऐसे में घर पे रह रहे लोगों की बोरियत ख़तम करने के लिए एक फिल्म का रिलीज़ करना काफी फ़ायदेमंद हो सकता है|
कई बार तारीख़ आगे बढ़ाए जाने के बाद आखिरकार 3 सितंबर 2020 के दिन फिल्म "टेनेट" को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा| इस ट्रेलर में कुछ नए एक्शन सीन के साथ पिछले ट्रेलर से जुड़े कुछ सीन देखने को मिल सकता है| बता दें की टेनेट की शूटिंग भारत समेत सात अन्य देशों में की गई है, जिसे देखने के लिए दर्शकों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है| डालिए ट्रेलर पर नज़र -
बताते चलते हैं कि टेनेट एक स्पाई(जासूस) की अनोखी कहानी पर आधारित फिल्म है जिसके लेखक, निर्माता और निर्देशक क्रिस्टोफ़र नोलन हैं| फिल्म में हॉलीवुड एक्टर रोबर्ट पैटिसन, जॉन डेविड वाशिंगटन, डिंपल कपाड़िया और एलिज़ाबेथ डेबिकी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं|
फिल्म टेनेट का आखिरी ट्रेलर हुआ रिलीज़, इस दिन से देखा जाएगा सिनेमाघरों में
Tuesday, August 25, 2020


