इस बात की जानकारी उनके चैरिटी ट्रस्ट यूनिसेफ ने इंस्टाग्राम पर लोगों के साथ साझा की है| उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "दुनिया में आपका स्वागत है, डेज़ी डोव ब्लूम! हमें सद्भावना राजदूतों का परिचय देकर सम्मानित किया गया है"| देखिये -
केटी और ऑरलैंडो ने महीनों पहले अपने फैन्स के साथ जानकारी साझा की थी कि वह एक बच्ची की उम्मीद कर रहे हैं| इस साल की शुरुआत में गायिका ने अपने गीत 'नेवर वॉर्न व्हाइट' के संगीत वीडियो में अपने गर्भावस्था होने की घोषणा की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कैटी का पहला और ऑरलैंडो के लिए दूसरा बच्चा है। इससे पहले अभिनेता का सुपरमॉडल मिरांडा केर से एक बच्चा है।


