स्कारलेट जोहानसन ने बॉयफ्रेंड कोलिन जोस्ट से चुपके-चुपके की शादी?

स्कारलेट जोहानसन ने बॉयफ्रेंड कोलिन जोस्ट से चुपके-चुपके की शादी?
हॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक स्कारलेट जोहानसन दुनिया की भी सबसे सुन्दर अभिनेत्रियों में से एक हैं जीके करोड़ों दीवाने हैं| कोरोना वायरस और लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए कई सितारे हैं जिन्होंने गुपचुप शादी कर ली और अब खबर है की स्कारलेट ने भी इस मौके का फायदा उठाते हुए अपने बॉयफ्रेंड कोलिन जोस्ट से शादी कर ली है |

जी, हालांकि इस बता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन रिपोर्ट्स की मानी जाए तो स्कारलेट और कोलिन ने पिछले हफ्ते एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है | दोनों ने समंदर के बीचों-बीच एक शिप पर शादी की और इस शिप की तस्वीर इन्स्टाग्राम के पेज मील्स ऑन व्हील्स अमेरिका (meelsonwheelsamerica) पर दोनों की शादी की खबर के साथ शेयर की गयी है| देखिये-



बता दें की स्कारलेट और कोलिन करीब 3 साल से एक दुसरे को डेट कर रहे थे | स्कारलेट के मुताबिक़ दोनों की पहली मुलाकात 2010 में टीवी शो सैटरडे नाईट लाइव के दौरान हुई थी जिसके बाद कम समय में दोनों की दोस्ती हो गयी और 2017 में दोनों ने एक दुसरे से अपने प्यार का इज़हार किया था |

End of content

No more pages to load