प्रियंका चोपड़ा ने शादी के 2 साल होने पर पति निक को ऐसे किया विश!

प्रियंका चोपड़ा ने शादी के 2 साल होने पर पति निक को ऐसे किया विश!
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हॉलीवुड और बॉलीवुड के सबसे हॉट और चर्चित कपल्स में से एक हैं जिनके दुनियाभर में करोड़ों फैन्स हैं| दोनों ने साल 2018 में एक दूसरे को लम्बे समय तक डेट करने के बाद शादी की थी और हाल ही में इनकी शादी को 2 साल पूरे हो गए हैं| इस ख़ास मौके पर जहां दोनों के फैन्स इन्हें सोशल मीडिया पर विश करते दिखे वहीँ प्रियंका ने भी निक को प्यार भरे तरीके से विश किया|

प्रियंका ने इस दिन इन्स्टाग्राम पर अपनी और निक की एक तस्वीर साझा अकी जिसमें दोनों एक दुसरे के हाथ पकड़ कर वॉक करते हुए नज़र आ रहे हैं| तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा: "शादी की दूसरी सालगिरह की बहुत-बहुत मुबारक हो माय लव| तुम हमेशा मेरे साथ हो, मेरी ताकात हो, मेरी कमज़ोरी हो, मेरा सब कुछ हो, आई लव यू"| देखिए प्रियंका की पोस्ट-



बता दें की प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक दूसरे को मई 2018 में डेट करना शुरू किया था जिसके करीब 2 महीने बाद ही जोनस ने प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज़ कर दिया था| दोनों ने अगस्त 2018 में सगाई करने के बाद दिसम्बर में हिन्दू और क्रिस्चियन दोनों रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की कर ली थी|

फ़िल्मी परदे पर प्रियंका आखिरी बार शोनाली बोस की द स्काई इज़ पिंक में फरहान अख्तर के साथ नज़र आई थी| उनकी आगामी फ़िल्में हैं रमिन बहरानी की ड्रामा 'द वाइट टाइगर', नेटफ्लिक्स की सुपरहीरो फिल्म 'वी कैन बी हीरोज़' और लाना वाचोसकी की द मैट्रिक्स 4 जिसमें वे कियानु रीव्स के साथ नज़र आएंगी|इसके अलावा प्रियंका सैम हियुगन के साथ जेम्स स्ट्राउस की रोमांटिक फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में भी दिखेंगी|

End of content

No more pages to load