वंडर वुमन: 1984 को मिली नई रिलीज़ डेट, अब इस दिन देगी भारत में दस्तक

वंडर वुमन: 1984 को मिली नई रिलीज़ डेट, अब इस दिन देगी भारत में दस्तक
गैल गडॉट स्टारर सुपरहीरो फिल्म वंडर वुमन 1984 अब दुनियाभर में रिलीज़ होने के लिए तैयार हो रही है| फिल्म 16 दिसम्बर को यूनाइटेड किंगडम में और 25 दिसम्बर को अमेरिका में रिलीज़ होने के लिए तैयार है| भारत में ये फिल्म 18 दिसम्बर को दस्तक देने वाली थी मगर अब ये कुछ आगे बढ़ गयी है और हमें उसके 1 हफ्ते बाद देखने को मिलेगी|

पैटी जेन्किन्स के निर्देशन में बनी ये फिल्म अब 24 दिसम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है| क्रिसमस से एक दिन पहले रिलीज़ होने पर जहां फिल्म को फेस्टिव वीकेंड का फायदा मिलेगा वहीँ एक्सटेंडेड वीकेंड का फायदा भी मिलेगा| इस बात की जानकारी वार्नर ब्रदर्स इंडिया के आधिकारिक इन्स्टाग्राम हैंडल द्वारा साझा की गयी| देखिए-



बता दें की वंडर वुमन 1984 साल 2017 में रिलीज़ हुई फिल्म वंडर वुमन का सीक्वल है| इस फिल्म में गैल डॉट के साथ क्रिस पाइन भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे और साथ ही विलन 'चीता' के किरदार में दिखेंगी क्रिस्टन विग| साथ ही पेड्रो पास्कल, रॉबिन राइट, व कौनी निएलसन भी अहम किरदारों में नज़र आएँगे| वंडर वुमन 1984 भारत में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, और तेलुगु में 24 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी|

End of content

No more pages to load