अवेंजर्स निर्देशक रुस्सो ब्रदर्स की फिल्म 'द ग्रे मैन' में होंगे धनुष!

अवेंजर्स निर्देशक रुस्सो ब्रदर्स की फिल्म 'द ग्रे मैन' में होंगे धनुष!
बीते कुछ समय में हमने कई बॉलीवुड सितारों को हॉलीवुड फिल्मों में बढ़िया किरदारों में देखा है| इस साल की शुरुआत में ही रिलीज़ हुई "अवेंजर्स:एन्डगेम" निर्देशक रुस्सो ब्रदर्स द्वारा निर्मित फिल्म "एक्सट्रैक्शन" में भी यही हुआ| फिल्म में रणदीप हुड्डा, पंकज त्रिपाठी, प्रियांशु पैन्यूली जैसे कलाकार अहम् किरदारों में दिखे और एक्सट्रैक्शन नेटफ्लिक्स के इतिहास में सबसे ज्यादा बार देखी जाने वाली फिल्म बन गयी| अब रुस्सो बंधुओं ने अपनी अगली फिल्म में धनुष को कास्ट कर लिया है|

रुस्सो भाइयों द्वारा निर्देशित आगामी थ्रिल्लर फिल्म "द ग्रे मैन" में कुछ और नए कलाकारों की एंट्री हुई है जिनमें साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष जो की हिंदी बेल्ट में भी मशहूर हैं एक अहम् किरदार में दिखेंगे| इस बात का ऐलान नेटफ्लिक्स के ही आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की गयी है, धनुष के साथ जेसिका हैनविक, वैगनर मौरा, और जूलिया बटर्स को भी फिल्म की कास्ट में शामिल किया गया है| देखिए-



बता दें की जो रुस्सो और एन्थोनी रुस्सो द्वारा निर्देशित फिल्म "द ग्रे मैन" मार्क ग्रीनी द्वारा निर्देशित इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है| फिल्म में क्रिस एवंस एक किलर लौय्ड हैनसन के रूप में दिखेंगे जो की रायन गॉसलिंग के किरदार जेन्ट्री की जान के पीछे पड़ा है| गौरतलब हिया की इससे पहले भी धनुष 2018 में केन स्कॉट की फिल्म "द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ़ अ फ़कीर" में भी नज़र आ चुके हैं|

End of content

No more pages to load