पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स अभिनेत्री जेनिफर लोपेज की तारीफ करती हैं और उनका कहना है कि वह उनकी पसंदीदा अभिनेत्री हैं। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, 27 दिसंबर से लास वेगास स्थित प्लैनेट हॉलीवुड रिजॉर्ट में अपने दो साल के निवास की शुरुआत कर चुकीं 32 वर्षीया ब्रिटनी ने अपनी पसंदीदा फिल्म के रूप में 'वी आर द मिलर्स' का नाम लिया।
स्पीयर्स ने कहा, "मैं जेनिफर लोपेज को भी पसंद करती हूं। मैं जेनिफर लोपेज से प्रेम करती हूं।"
'स्क्रीम एंड शाउट' गीत गाने वाली ब्रिटनी इससे पूर्व भी अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा के रूप में लोपेज की तारीफ कर चुकी हैं।
जेनिफर हैं ब्रिटनी की पसंदीदा अभिनेत्री
-
Monday, December 30, 2013


