गायिका सारा हार्डिग कामुक खलनायक का किरदार निभाना पसंद करेंगी। वह कहती हैं कि अभिनेत्री एंजेलिना जॉली उनके कैरियर की प्रेरणा हैं। अंगेजी आयरिश पॉप समूह गर्ल्स अलाउड की पूर्व गायिका 'रन फॉर योर वाइफ' और 'सेंट ट्रिनिअंस' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और वह एक्शन किरदार के साथ अपने अभिनय को आगे ले जाने को बेताब हैं।
वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' ने हार्डिग के हवाले से कहा, "मैं 'किक ऐस' जैसी एंजेलिना जॉली को पसंद करती हूं। कामुक खलानायक जैसा किरदार अच्छा होगा। मैं अपने खुद के स्टंट करना पसंद करूंगी।"
अपनी अभिनय की महत्वाकांक्षा पूरी करने की उम्मीद के साथ वह कुछ समय लॉस एंजेलिस में बिताने की तैयारी कर रही हैं।
उन्होंने कहा, "एलए प्यारा है, थोड़ी खुशी पाने के लिए यह अच्छा है लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं वहां पूरे समय के लिए रह सकती हूं, लेकिन मैं वहां प्रायोगिक सत्र के लिए जा रही हूं।"
एंजेलिना से प्रेरित हैं हार्डिग
-
Monday, December 30, 2013


