हॉलीवुड की मशहूर हस्ती किम करदाशियां चाहती हैं कि उनकी सात माह की बेटी नॉर्थ वेस्ट बहुत-सी यात्राएं करे। किम कहती हैं कि वह उसे दुनिया दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकतीं। किम अपने मंगेतर रैपर कान्ये वेस्ट के साथ जून 2013 में अपने पहले बच्चे की मां बनी थीं।
वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, सोशलमीडिया साइट 'मोबियो इनसाइडर' पर अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब देते हुए किम ने कहा, "मैं उसे बहुत घुमाना चाहती हूं। मुझे लगता है कि विभिन्न संस्कृतियों और जीवन-शैलियों को जानना महत्वपूर्ण है।"
उन्होंने लिखा, "मैं उसे दुनिया दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।"
33 वर्षीया किम ने पसंदीदा फिल्म, पंसदीदा फोटोशूट के बारे में भी बताया।
उन्होंने कहा, "मुझे 'द नोटबुक' और 'द ग्रेट गेट्सबाय' वास्तव में पसंद हैं।"
बेटी को विश्वयात्री बनाना चाहती हैं किम
-
Friday, January 17, 2014


