बच्चों से घर भरना चाहती हैं फ्रिल

बच्चों से घर भरना चाहती हैं फ्रिल
हॉलीवुड अभिनेत्री एना फ्रिल कहती हैं कि वह बच्चों से अपना घर भरना चाहती हैं। फ्रिल आठ साल की ग्रैसिया की मां हैं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 37 वर्षीया फ्रिल को उम्मीद है कि वह अपना परिवार बढ़ाएंगी।

'इनस्टाइल' पत्रिका के मुताबिक, फ्रिल ने कहा, "अगर यह संभव हुआ और बच्चे की मां बनना पसंद करूंगी, मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा।"

'द हैवी वॉटर वार' नायिका, इस समय अभिनेता रीज इफैंस के साथ डेटिंग कर रही हैं।

फ्रिल, 'लंदन बॉलेवार्ड', 'रोज ट्रेडस' और 'ऑल फॉर लव' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

End of content

No more pages to load