गोरी महिला संग देखे गए बीबर

गोरी महिला संग देखे गए बीबर
पॉप स्टार जस्टिन बीबर हाल में यहां मैक्सिम बिग गेम वीकेंड में गोरे रंग और नीली आंखों वाली एक महिला के साथ पार्टी करते देखे गए। 19 वर्षीय बीबर का अमेरिका में हवाईअड्डे पर देरी से आगमन हुआ। यहां सीमा शुल्क अधिकारियों ने गांजे की तलाश में उनके निजी विमान की तलाशी ली। उन्हें पांच घंटों की विस्तृत पूछताछ के लिए रोके रखा, इसके बाद वह मैक्सिम बिग गेम वीकेंड में पार्टी के लिए निकल गए।

एक सूत्र ने वेबसाइट 'ऐक्सेसहॉलीवुड डॉट कॉम' को बताया कि बीबर ने वहां एक गोरी रंग और नीली आंखों वाली महिला को आमंत्रित किया था। उसने न्यौता स्वीकार कर लिया और उनके साथ ठहरी। आखिरकार उनके साथ ही निकली।"

बीबर शनिवार देर रात 1 बजे से पहले मैक्सिम के पिछले प्रवेश मार्ग से चोरी-छिपे अंदर घुसे। वह करीब 15 लोगों के साथ आए और तड़के 4 बजे पार्टी खत्म होने तक उससे नहीं निकले।

End of content

No more pages to load