अभिनेत्री एम्मा वॉटसन कहती हैं कि वह शर्मीली और अंतर्मुखी हैं, वह लोगों से बातचीत नहीं कर पातीं। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, 'वंडरलैंड लाइफस्टाइल' के फरवरी अंक के आवरण पृष्ठ पर नजर आईं 23 वर्षीया एम्मा ने बताया कि सही मायने में वह शर्मीली, समाजिक रूप से अजीब और अंर्तमुखी हैं।
एम्मा ने पत्रिका को बताया, "यह कारण नहीं है कि मुझे पार्टियां पसंद नहीं हैं। सच यह है कि सही मायने में मैं शर्मीली, समाजिक रूप से अजीब और अंतर्मुखी इंसान हूं।"
एम्मा ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर वह बेहद संकोची हैं।
उन्होंने कहा, "जब मैं नए लोगों से मिलती हूं तो दबाव महसूस करती हूं क्योंकि मैं उनकी उम्मीदों के प्रति सजग हूं। वह सामाजिकता को कठिन बनाता है। मुझे नृत्य करना और बहिर्मुखी होना पसंद नहीं। मैं सार्वजनिक तौर पर बेहद संकोची हूं।"
एम्मा ने यह भी कहा कि उन्हें कभी शराबी पीने या टैटू बनवाने जैसे शौक पालने इच्छा नहीं हुई।
उन्होंने कहा, "मुझे टैटू पसंद हैं, लेकिन दूसरों पर, मैं कभी अपने ऊपर टैटू नहीं बनवाना चाहूंगी।"
शर्मीली और अंतर्मुखी हूं : एम्मा
-
Monday, February 10, 2014


