ऑस्बॉर्न ने मकान नीलाम करने का ऐलान किया

ऑस्बॉर्न ने मकान नीलाम करने का ऐलान किया
हॉलीवुड अभिनेत्री केली ऑस्बॉर्न ने अपना वेस्ट हॉलीवुड स्थित मकान नीलाम करने का ऐलान किया है, जिसकी कीमत उन्होंने 13.49 लाख डॉलर रखी है।

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 29 वर्षीया ऑस्बॉर्न पिछले महीने ही अपने मंगेतर मैथ्यू मोसार्ट से अलग हुई हैं। उन्होंने वेस्ट हॉलीवुड स्थित यह मकान 2005 में 11.95 लाख डॉलर में खरीदा था।

रॉबर्ट बेयर्ड द्वारा 1952 में डिजाइन किए गए इस मकान के बारे में संपति एजेंट हिल्टन हेलैंड का कहना है कि ऑस्बॉर्न का यह मकान बेहद खूबसूरत और आधुनिक है।

End of content

No more pages to load