सेलेना गोमेज, होरान कर रहे हैं डेटिंग

सेलेना गोमेज, होरान कर रहे हैं डेटिंग
पॉप हस्ती सेलेना गोमेज को 'वन डायरेक्शन' बैंड के सदस्य निएल होरान के साथ रात को घूमते हुए देखा गया। ऐसा लग रहा था कि दोनों डेट कर रहे थे।

वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट कॉम' के मुताबिक, दोनों की एक प्रशंसक जेसी बार्नेट ने ट्विटर पर दोनों की तस्वीर साझा की है।

20 वर्षीय होरान और 21 वर्षीया गोमेज को सड़कों पर साथ वक्त बिताते देखा गया।

इससे पहले गोमेज, गायक जस्टिन बीबर के साथ कई साल तक डेटिंग कर चुकी हैं, पिछले साल ही उन्होंने बीबर से अपना संबंध तोड़ लिया था।

End of content

No more pages to load