अभी किसी और की पत्नी हैं शीन की मंगेतर

 अभी किसी और की पत्नी हैं शीन की मंगेतर
अभिनेता चार्ली शीन की मंगेतर ब्रेट रोसी को अभी आधिकारिक तौर पर अपने पति जोनाथन रॉस से अलग होना है। वेबसाइट 'राडारऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, रोसी वर्तमान में अपने पति रॉस के साथ तलाक की प्रक्रिया की मध्यस्थिति में हैं। रॉस ने पिछले साल 18 जुलाई को रोसी से तलाक लेने की अर्जी दायर की थी। दोनों की शादी को लगभग एक साल हुआ है और उनके बच्चे नहीं हैं। वह कार्यवाही में खुद प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। रोसी ने इस साल 30 जनवरी तक तलाक के दस्तावेजों की प्रतिक्रिया दर्ज नहीं की थी और उनका प्रतिनिधित्व शीन के कानून अटार्नी मार्क ग्रॉस कर रहे थे। शीन ने वैलेंटाइन्स डे पर रोसी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था।

End of content

No more pages to load