बास्केटबॉल खिलाड़ी लैमर ओडोम और उनकी पत्नी कोल कार्दाशियां के बीच दूरियां बढ़ी हुई हैं लेकिन ओडोम कहते हैं कि वह अभी भी कोल से प्यार करते हैं। उनका कहना है कि वह हमेशा उनकी पत्नी रहेंगी। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, स्पेन में पत्रकारों से बातचीत करते समय ओडोम ने खुलासा किया कि वह अभी भी कोल से प्यार करते हैं। दोनों जल्द ही तलाक ले रहे हैं।
कोल ने चार वर्षो तक वैवाहिक जीवन में रहने के बाद परस्पर विरोधी मतभेदों का हवाला देते हुए पिछले साल दिसंबर में तलाक की अर्जी लगा दी।
ओडोम हालांकि मानते हैं कि उनके बीच क्या होगा यह सिर्फ वक्त बताएगा।
क्या कोल से दोबारा शादी करेंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा, "बिल्कुल, वह मेरी पत्नी हैं। मैं अपनी पत्नी से प्यार करता हूं..चाहे कुछ भी हो वह हमेशा मेरी बीवी रहेंगी।"
कोल को अभी भी चाहते हैं ओडोम
-
Sunday, February 23, 2014


