हॉलीवुड अभिनेता मैथ्यू मैकनाघी कहते हैं कि उन्होंने फिल्म 'डलास बॉयर्स क्लब' में एड्स के मरीज की भूमिका इसलिए स्वीकार की, क्योंकि वह अपने फिल्मी करियर में थोड़ा बदलाव और नयापन चाहते थे। फिल्म 'डलास बायर्स क्लब' के लिए मैकनाघी को पहली बार ऑस्कर पुरस्कार में नामांकन मिला है।
मैकनाघी ने एक बयान में कहा, "मैं इसे स्वभाविक संक्रमण के रूप में देखता हूं। मैं कुछ अलग करना चाहता था। मैंने विचार किया कि क्या मुझे 40 साल की अवस्था में इस तरह की भूमिका निभानी चाहिए और मेरा फैसला था हां बिल्कुल करनी चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने करियर में थोड़ा नयापन लाना चाहता था। वैसे तो मैं अब भी अपने करियर से खुश हूं। मैंने जो भूमिकाएं निभाईं उनसे खुश और संतुष्ट हूं। आगे भी मैं हल्की-फुल्की हास्य रोमांस वाली फिल्मों में काम कर सकता हूं। यह सिर्फ थोड़ा सा बदलाव है।"
करियर में बदलाव चाहता था : मैकनाघी
-
Thursday, February 27, 2014


