अभिनेता माइकल डगलस की मां ने कहा है कि उनके बेटे और अभिनेत्री कैथरीन जेटा-जोन्स ने शादीशुदा जिंदगी को लेकर पैदा हुए विवाद पर सुलह कर ली है। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, डायना ने कहा कि दोनों औपचारिक तौर पर फिर से एक साथ हो गए हैं।
उन्होंने बताया, "वे एक साथ हैं। मैं जानती थी वे यह करेंगे। वे दोनों सभ्य हैं। वे हमेशा से एक दूसरे के प्रति स्नेही और सहज हैं।"
माइकल और कैथरीन शादी के 14 साल बाद पिछले साल अगस्त में अलग हुए थे।
माइकल और कैथरीन में सुलह
-
Tuesday, March 04, 2014


