जब कैरन को पढ़ना पड़ा 13 मिनट लंबा मोनोलॉग

जब कैरन को पढ़ना पड़ा 13 मिनट लंबा मोनोलॉग
हॉलीवुड अभिनेत्री कैरन गिलैन को उनकी आगामी फिल्म 'ओक्युलस' के एक दृश्य को फिल्माने के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। उन्हें एक टेक में 13 मिनट लंबा मोनोलॉग करने को कहा गया था। फिल्म 11 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है, इसमें गिलैन एक ऐसी महिला का किरदार कर रही हैं जो यह साबित करने की कोशिश कर रही है एक भूतिया आईना दशकों से कई मौतों की वजह रहा है, जिनमें से कई उनके करीबी भी हैं।

वह अपने भाई की हत्या की कोशिश करने के आईने की मंशा को साबित करने के लिए 13 मिनट लंबा मोनोलॉग पढ़ती है, जो 13 पन्ने का है। इसे याद करने के लिए उन्हें दो महीने तथा शूटिंग में दो दिन का वक्त लगा।

गिलैन ने एक बयान जारी कर कहा, "इसके लिए दो महीने का वक्त लगा, क्योंकि यह 13 पन्ने का लंबा मोनोलॉग था। इसमें कोई भावनात्मक तर्क या बातचीत नहीं बल्कि सिर्फ दिन और तथ्य थे।"

End of content

No more pages to load