अभिनेता एंड्रियू गारफील्ड का कहना है कि 'द अमेजिंग स्पाइडर-मैन 2 : राइज ऑफ इलेक्ट्रो' में पहने गए उनके कॉस्ट्यूम को एम्मा स्टोन ने हरी झंडी दी थी। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, गारफील्ड ने नई फिल्म में सुपरहीरो की भूमिका निभाई है। स्पाइडर मैन की भूमिका के लिए तन से चिपका सूट पहनना था और गारफील्ड इस बात को लेकर काफी सतर्क थे कि वह उसमें कैसे दिखते हैं।
गारफील्ड ने आस्ट्रेलियाई टीवी शो 'द प्रोजेक्ट' में कहा, "इसमें बहुत ध्यान देना होता है क्योंकि आप नहीं चाहते कि यह बहुत जबर्दस्त हो और आप यह भी नहीं चाहते कि यह एक दम फीका हो। लेकिन अंतत: आप को यकीन करना होता है कि आपके पास जो भी है वह पर्याप्त है।"
स्टोन की बात पर भरोसा करते हैं गारफील्ड
-
Monday, March 31, 2014


