गायिका सारा हार्डिग ने खुलासा किया है कि गीतकार-टेलीविजन हस्ती चेरिल कोल मां बनने के लिए तैयार हैं। हार्डिग 'गर्ल्स अलाउड' बैंड की सदस्य रह चुकी हैं। हार्डिग कहती हैं कि पिछले साल अपने पूर्व प्रेमी ट्रे होलोवे से अलग हुईं 'एक्स फैक्टर' की निर्णायक कोल (30) मां बनने के लिए तैयार हैं, लेकिन फिलहाल वे दोनों अपने पालतू कुत्तों की देखरेख करके खुश हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, 32 वर्षीया हार्डिग ने कहा, "मैं जानती हूं कि चेरिल मां बनने के लिए तैयार हैं, लेकिन हम दोनों के पास हमारे पालतू पशु हैं।"
उन्होंने कहा, "शायद मुझे अपनी उम्र में बच्चे पैदा करने के बारे में सोचना चाहिए, लेकिन मैं अभी उनसे छोटी हूं और जबकि मैं उन्हें एक दिन दुनिया में लाना चाहूंगी इसके बावजूद, फिलहाल मैं नहीं समझती कि मैं ऐसा करने के लिए पर्याप्त रूप से जिम्मेदार हूं..मैं बच्चों को जन्म देने से पहले शायद कुछ और कुत्तों एवं पशुओं को अपने घर लाऊं।"
मां बनने के लिए तैयार हैं कोल : हार्डिग
-
Friday, April 04, 2014


