गायिका रिहाना और उनके रैपर प्रेमी ड्रेक के एक ही छत तले रहने की अफवाहें हैं। वे शायद साथ रहकर उनके रिश्ते को एक नए मुकाम पर ले जाएं। हालांकि, एक सूत्र का कहना है कि जोड़ी को कोई जल्दी नहीं है। वेबसाइट 'हॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम' के मुताबिक, हाल के सप्ताहों के दौरान रिहाना (26) और ड्रेक (27) हर जगह साथ रहे। एक सूत्र के अनुसार, उन्हें साथ रहने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
उन्हें इस मसले पर अभी निर्णय लेना बाकी है।
सूत्र ने बताया, "यह कुछ नया और अलग होगा और कुछ ऐसा, जिसके लिए रिहाना कोशिश करना पसंद करेगी, लेकिन ड्रेक को इसके लिए तैयार रहना होगा। वे इस विचार को लेकर कश्मकश में रहे हैं लेकिन वास्तव में अभी एक निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं।"
सूत्र ने कहा, "यह सब सिर्फ समय की बात है। उन्हें कोई जल्दी नहीं है क्योंकि वक्त उनके साथ है।"
ड्रेक के साथ एक छत तले रहेंगी रिहाना !
-
Friday, April 04, 2014


