सामाजिक हस्ती किम कर्दशियां ने रोजाना छह घंटे स्पा सेवा लेने की अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि इसकी बजाय वह इतने समय का प्रयोग अपनी बेटी नॉर्थ के साथ रहने के लिए करतीं। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, हाल में थाइलैंड का दौरा करने वाली कर्दशियां ने कहा, "मैं देखती हूं कि मैं जिस होटल में ठहरी उसके हवाले से कहा गया कि मैं रोजाना छह घंटे स्पा सेवा लेती थी। होटल शानदार था और उसकी सेवा भी बेहतरीन थी, लेकिन मैंने एक बार भी मसाज या मालिश नहीं कराई।"
उन्होंने कहा, "मैंने एक बार भी हाथों की सफाई या कोई अन्य स्पा सेवा नहीं ली..हो सकता है कि परिवार के सदस्यों ने स्पा सेवा ली हो, उन्हें लेनी भी चाहिए, क्योंकि हम छुट्टियों पर थे। मुझे लगता है कि वे अपने भव्य रिजॉर्ट और स्पा का प्रचार करना चाहते हैं, लेकिन झूठ मत बोलिए। इसकी बजाय मैं एक दिन में छह घंटे अपने परिवार और बेटी के साथ बिताऊंगी, न कि स्पा सेवा लेने में।"
कर्दशियां ने अफवाहों का खंडन किया
-
Thursday, April 10, 2014


