हॉलीवुड अभिनेत्री केइरा नाइटली कहती हैं कि वह अपने नाखूनों पर एकदम चटख रंगों की नाखून पॉलिश लगाने की आदी हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, ब्रिटेन की 'हैलो' पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में 29 वर्षीया नाइटली ने अपनी इस लत के बारे में बताया।
उन्होंने कहा, "फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं सप्ताहों तक नाखून पॉलिश नहीं लगा पाती हूं, इसलिए मैं हर फिल्म की शूटिंग के बाद बाहर जाना और सबसे अजीब रंगों वाली नाखून पॉलिश खरीदना पसंद करती हूं और उन्हें अपने नाखूनों पर लगाती हूं।"
नाइटली ने कहा, "पिछली दफा मैंने पीली नाखून पॉलिश चुनी, जिसके प्रयोग की सिफारिश मैं नहीं करती। इसमें मैं जैसी हूं वैसी ही दिखी..मैं पीली नाखून पॉलिश वाले अनुभव को नहीं दोहराऊंगी, लेकिन आप मुझ पर अगली बार और अजीब रंग की नाखून पॉलिश ढूंढने का भरोसा कर सकते हैं।"
नाइटली ने लत का खुलासा किया
-
Friday, April 11, 2014


