गायिका और गीतकार कर्टनी लव ने कहा है कि पॉप हस्ती लेडी गागा का 'आर्टपॉप' अलबम उनके 'आर्टी फ्रेंड्स' से प्रेरित था। लेकिन यह प्रशंसकों पर जादू नहीं चला सका। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 49 वर्षीया कर्टनी ने इसकी रिकॉर्डिग करने के लिए गागा को मनाया था। इस दौरा उन्होंने गागा को अपने बहुत से आर्ट फ्रेंड्स से परिचित कराया था।
लेकिन इस अलबम को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली और इसकी बिक्री भी उनके पहले अलबम 'बॉर्न दिस वे' से कम हुई।
कर्टनी ने ब्रिटेन के 'गे टाइम्स' को बताया, "वैसे मेरा उनके साथ दोस्ताना व्यवहार है। उन्होंने मेर 'आर्ट फ्रेंड्स' के लिए बहुत समय देना शुरू किया और मुझे लगता है कि इसने उन्हें प्रेरित किया और वह अच्छा था, लेकिन यह जनता के लिए अनुवादित करना जरूरी नहीं था। उन्होंने इसे अपने हाथों में लेने और इसे पॉप शैली में बनाने की कोशिश की थी।"
मेरे 'आर्ट फ्रेंड्स' से प्रेरित था गागा का 'आर्टपॉप' : कर्टनी
-
Saturday, April 19, 2014


