गायिका ब्रिटनी स्पियर्स और उनके मंगेतर डेविड ल्यूकेडो ने कथित तौर से अपनी शादी की जगह ढूंढ ली है। वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के मुताबिक, दोनों ने हाल ही में हवाई में छुट्टियां बिताई हैं। सूत्रों का कहना है कि वे वास्तव में जून के आखिर में होने वाली अपनी शादी के लिए जगह देखने हवाई गए थे।
सूत्रों के अनुसार, ब्रिटनी अपने दोनों बेटों और डेविड के साथ शादी की तैयारी के लिए ओइहू में जगह देखने गई थीं। उन्होंने ओलानी डिजनी रिजॉर्ट का अच्छी तरह मुआयना किया कि यह शादी के समारोह के लिए सुरक्षा व निजता के लिहाज से ठीक है या नहीं।
हाल में इस तरह की खबरें भी आई थीं कि डेविड सबके सामने तो ब्रिटनी पर प्यार लुटाते हैं, लेकिन पीठ पीछे उनकी बुराई करते हैं और उनका मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने ब्रिटनी को उबाऊ तक कह डाला है। सूत्रों का कहना है कि डेविड एक बेहतर जीवन के लिए ब्रिटनी का बस इस्तेमाल कर रहे हैं।
हवाई में शादी करेंगे ब्रिटनी और डेविड
-
Saturday, April 19, 2014


