साथ नजर आए डगलस और कैथरीन

साथ नजर आए डगलस और कैथरीन
माइकल डगलस और कैथरीन जेटा-जोन्स सुलह होने के बाद हाल ही में पहली बार सार्वजनिक तौर पर साथ नजर आए। दोनों यहां एक पुरस्कार समारोह में अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप का प्रोत्साहन करने आए थे। डगलस और कैथरीन 14 साल तक साथ रहने के बाद पिछले साल अगस्त में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। बाद में हालांकि पिछले साल के आखिर में दोनों के बीच सुलह हो गई।

वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, सोमवार को 14वें मॉन्टी क्रिस्टो पुरास्कार समारोह में दोनों खुश हौर सहज दिख रहे थे। दोनों ने स्ट्रीप के साथ तस्वीरें भी खिचाईं।

पिछले हफ्ते दोनों 'द लाइब्रेरी' नाटक के उद्घाटन में दिखे थे।

End of content

No more pages to load