संगीतकार केली क्लार्कसन ने अपने 32वें जन्मदिन पर एक खास मन्नत मांगी है। वह चाहती हैं कि उनका अजन्मा बच्चा हंसमुख हो और पूरी रात सोए। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, केली अपने पति ब्रांडन ब्लैकस्टोन के साथ पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने प्रार्थना की उनका बच्चा उनके मातृत्व को सुगम बनाए।
केली ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "आज मेरा जन्मदिन है। अपने जन्मदिन पर मैंने अपनी अजन्मी बेटी से कहा कि इस दुनिया में आने के बाद वह पूरी रात सोए और खूब हंसे।"
केली की दोस्त मार्टिना मैकब्राइड ने कहा कि उन्हें यकीन है कि केली एक खुशमिजाज मां बनेंगी।
उन्होंने कहा, "वह वाकई में मजेदार है। केली सेवामुक्त हैं और बहुत भोली हैं, मुझे लगता है वह खुशमिजाज मां बनेंगी। उनके पास वाकई में अच्छा दिमाग है और वह एक मजबूत इंसान हैं। मुझे लगता है कि यह उनके और उनके बच्चे के लिए अच्छा होगा।"
हंसमुख बच्चा चाहती हैं केली क्लार्कसन
-
Saturday, April 26, 2014


