हॉलीवुड अभिनेत्री शैलेन वूडली कहती हैं कि उनके दोस्तों को नहीं लगता कि वह अजीब हैं क्योंकि वे सभी उन्हीं के जैसे हैं। वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के अनुसार, वूडली ने कहा कि वह पर्यावरण प्रेमी हैं और उन्हीं लोगों के साथ घुलती-मिलती हैं, जो उनके जैसी रुचि रखते हैं।
उन्होंने कहा, "उनमें सभी पहले से ही वह जीवनशैली जीते हैं, इसलिए मैं सौभाग्यशाली हूं। मैं कभी कभी स्वयं को दो जहान में जीते हुए पाती हूं, जिनमें से एक में मैं सितारों की चमक-धमक भरी जिंदगी जी सकती हूं, तो साथ ही जंगल में वहां के लोगों के साथ चेहरे पर एक विशेष आकृति बनाकर नृत्य भी कर सकती हूं।"
वूडली ने कहा, "मैं दोनों रूपों में बढ़िया से रहती हूं। मुझे लगता है कि मेरे पास जीने के लिए सिर्फ एक जिंदगी है और यह किसी भी क्षण खत्म हो सकती है। इसलिए मैं हर एक पल को जिंदादिली से जीती हूं।"
वूडली के दोस्त उन्हीं के जैसे
-
Monday, April 28, 2014


