सुपरमॉडल रोजी हटिंगटन-व्हाइटले यहां रोमांटिक डेट के दौरान एक टैक्सी में अपने अभिनेता प्रेमी जेसन स्टैथम को चूमती देखी गईं। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, दोनों पिछले चार वर्षो से एक-दूसरे के साथ डेट कर रहे हैं। रोजी और स्टैथम के बीच अभी भी सब कुछ बढ़िया चल रहा है, वे शनिवार को एक-दूसरे से अलग नहीं रह सके।
27 वर्षीय सुपरमॉडल हटिंगटन ने चिल्टर्न फायरहाउस के बाहर एक टैक्सी में अपने 46 वर्षीय प्रेमी को चुंबन दिया।
बाद में जोड़ी ने नोबू बर्कले पर स्वादिष्ठ सुशी व्यंजनों का लुत्फ उठाया और वे मेल खाते काले परिधान में खिलखिलाते देखे गए।
'होमफ्रंट' फिल्म के सितारे स्टैथम भूरे रंग का लंबा कोट पहने हुए थे, जबकि रोजी ने चमड़े की पतलून पर जैकेट पहन रखी थी।
रोजी, जेसन टैक्सी में इश्क फरमाते दिखे
-
Tuesday, April 29, 2014


