हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ और उनक पत्नी एल्सा पाटकी अब और बच्चे नहीं चाहते हैं। एल्सा और क्रिस पांच हफ्ते पहले जुड़वा बेटों साशा और ट्रिस्टन के माता-पिता बने हैं। दोनों की एक बेटी इंडिया हेम्सवर्थ भी है।
वेबसाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के मुताबिक, एल्सा ने कहा, "और बच्चे पैदा करने की हमारी योजना नहीं है, लेकिन आप कभी नहीं कह सकते कि आप कभी योजना नहीं बनाएंगे। जुड़वा बच्चों के साथ आपका काम बढ़ जाता है और अभी मुझे यह बेहतर तरीके से करना है।"
मां बनने के बाद एल्सा अपना व्यायाम शुरू करने के लिए कुछ महीनों का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा, "एक विशेषज्ञ फिजोयोथेरेपिस्ट ने पूरी तरह ठीक होने से पहले मुझे पेट के व्यायाम करने से मना किया है।"
और बच्चे नहीं चाहते क्रिस और एल्सा
-
Thursday, May 01, 2014


