गायक अशर ने अपने संगीत वीडियो 'गुड किसर' का एक 40 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया है। इससे ऐसा लगता है कि उनकी इस परियोजना पर काम शुरू हो गया है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, अशर ने ऐसा टीजर दिखाया है जो कुछ सेंकेंडों में ही दर्शकों को ध्यान अपनी ओर खींच लेता है।
वर्तमान में 'द वॉइस' में परामर्शदाता की भूमिका अदा कर रहे अशर हाल ही में 'द एलेन डीजेनर्स शो' में नजर आए थे।
अशर ने 'गुड किसर' का टीजर जारी किया
-
Friday, May 02, 2014


