हॉलीवुड अभिनेत्री एम्मा स्टोन को पानी की लहरों पर चलना खूब पसंद है। उनका कहना है कि यह एक बेहद अच्छा अनुभव है।
वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 'अमेजिंग स्पाइडर-मैन 2' फिल्म की अभिनेत्री फिलहाल हवाई में कैमरन क्रो निर्देशित एक रोमांटिक हास्य फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ अभिनेता ब्रेडली कूपर हैं। खाली समय में वे पानी की लहरों पर चलना सीखते हैं।
एक टीवी साक्षात्कार के दौरान एम्मा ने कहा, "मैंने इसका एक दृश्य किया। यह अद्भुत था। यह अब तक का मेरा सबसे अच्छा अनुभव है।"
एम्मा स्टोन को पसंद है लहरों पर चलना
-
Monday, May 05, 2014


