ग्रेस ऑफ मोनैको’ की समीक्षा से चिंतित नहीं हैं किडमैन

ग्रेस ऑफ मोनैको’ की समीक्षा से चिंतित नहीं हैं किडमैन
फिल्म में निकोल किडमैन ने ग्रेस केली का किरदार निभाया है। बुधवार को फिल्म का प्रदर्शन कान्स फिल्म महोत्सव के उद्घाटन स्वरूप किया गया।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉम' के अनुसार, किडमैन ने कहा कि उनकी ज्यादातर फिल्में विवदों में घिर जाती हैं, इसलिए वह प्रतिक्रियाओं से ज्यादा परेशान नहीं होती है।

किडमैन (46) ने कहा, "मेरी ज्यादातर फिल्में विवादों में घिर जाती हैं। मुझे नहीं लगता कि मैंने किसी फिल्म में काम किया हो और उस पर कोई विवाद न हुआ हो। जब मुझे पूरा यकीन होता है कि मैं बिल्कुल सुरक्षात्मक कदम उठा रही हूं, तब भी ऐसा नहीं होता।

'ग्रेस ऑफ मोनैको' का निर्देशन ओलिवियर डाहान ने किया है।

End of content

No more pages to load