पेरिस हिल्टन पर 20 लाख डॉलर का दावा

पेरिस हिल्टन पर 20 लाख डॉलर का दावा
​एक फुटवियर कंपनी ने मशहूर सामाजिक हस्ती पेरिस​ ​हिल्टन पर लायसेंस अनुबंध तोड़ने का आरोप लगाते हुए 20 लाख डॉलर का दावा ठोंका है।​
​​
​ एंटेबी फुटवियर समूह ने न्यूयॉर्क में मशहूर हस्ती और व्यापारी हिल्टन के खिलाफ अनुबंध तोड़ने का मुकदमा दायर किया है। समूह का आरोप है कि हिल्टन समूह से किए गए व्यावसायिक सौदे से पीछे हट गई हैं और सोशल मीडिया पर प्रतिद्वंदी कंपनी पेरिसियन पार्क फुटवियर का प्रचार कर रही है।​​
​​
​​ समाचार पत्र न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, पहले हिल्टन ने एंटेबी के खिलाफ स्वत्व शुल्क भुगतान नहीं करने का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके जवाब में कंपनी ने उन पर मुकदमा दायर कर दिया।​​
​​
​​ हिल्टन का आरोप था कि एंटेबी उनके लायसेंसी अनुबंध का सम्मान करने और उनके स्वत्व शुल्क का भुगतान करने में नाकाम रही है। एंटेबी के साथ हिल्टन का अनुबंध इस साल के अंत तक चलना था।

End of content

No more pages to load